रेलवे ने दुर्गा पूजा के अवसर पर सियालदह मुख्य एवं उत्तर खंड में 16 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक 22 विशेष रात्रिकालीन ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है। इन सेवाओं में सियालदह–रानाघाट–नैहाटी–सियालदह, सियालदह–कल्याणी–सियालदह, बांगाँव/हसनाबाद–बारासात–सियालदह, नैहाटी–कृष्णानगर सिटी जंक्शन तथा सियालदह–दांकुनी खंड की ट्रेनें शामिल हैं।
सियालदह–रानाघाट–नैहाटी–सियालदह खंड में चार विशेष ट्रेनें चलाई जाएँगी। ट्रेन संख्या 03151 सियालदह–रानाघाट पूजा स्पेशल, 03152 रानाघाट–नैहाटी पूजा स्पेशल, 03161 नैहाटी–रानाघाट पूजा स्पेशल और 03162 रानाघाट–सियालदह पूजा स्पेशल इस खंड में सेवाएँ देंगी।
सियालदह–कल्याणी–सियालदह खंड में छह विशेष ट्रेनें संचालित होंगी। इनमें ट्रेन संख्या 03163 सियालदह–कल्याणी पूजा स्पेशल, 03164 कल्याणी–सियालदह पूजा स्पेशल, 03165 सियालदह–कल्याणी पूजा स्पेशल, 03166 कल्याणी–सियालदह पूजा स्पेशल, 03167 सियालदह–कल्याणी पूजा स्पेशल और 03168 कल्याणी–सियालदह पूजा स्पेशल शामिल हैं।
बांगाँव/हसनाबाद–बारासात–सियालदह खंड में पाँच विशेष ट्रेनें चलेंगी। इनमें ट्रेन संख्या 03170 हसनाबाद–बारासात पूजा स्पेशल, 03172 बारासात–सियालदह पूजा स्पेशल, 03169 सियालदह–हसनाबाद पूजा स्पेशल, 03171 सियालदह–बांगाँव पूजा स्पेशल और 03174 बांगाँव–सियालदह पूजा स्पेशल शामिल हैं।
नैहाटी–कृष्णानगर सिटी जंक्शन खंड में पाँच विशेष ट्रेन सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी। इनमें ट्रेन संख्या 03173 रानाघाट–कृष्णानगर सिटी जंक्शन पूजा स्पेशल, 03176 कृष्णानगर सिटी जंक्शन–नैहाटी पूजा स्पेशल, 03175 नैहाटी–कृष्णानगर सिटी जंक्शन पूजा स्पेशल, 03178 कृष्णानगर सिटी जंक्शन–कल्याणी पूजा स्पेशल और 03177 कल्याणी–रानाघाट पूजा स्पेशल शामिल हैं।
सियालदह–दांकुनी खंड में दो विशेष ट्रेनें संचालित होंगी। ट्रेन संख्या 03179 सियालदह–दांकुनी पूजा स्पेशल और 03180 दांकुनी–सियालदह पूजा स्पेशल इस मार्ग पर यात्रियों को सेवाएँ देंगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ER & RSB

