दुर्गा पूजा 2026 के लिए रेलवे चलाएगा 13 विशेष ट्रेन सेवाएं

पूर्व रेलवे ने दुर्गा पूजा के अवसर पर 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक सियालदह और आसपास के विभिन्न रेलखंडों पर 13 विशेष ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है। इनमें सियालदह-कृष्णानगर सिटी जंक्शन, सियालदह-कल्याणी, सियालदह-बनगांव और सियालदह-बारुईपुर-लक्ष्मीकांतपुर सेक्शन की ट्रेनें शामिल हैं।

सियालदह-कृष्णानगर सिटी जंक्शन सेक्शन: ट्रेन संख्या 03137 सियालदह-कृष्णानगर पूजा स्पेशल, ट्रेन संख्या 03139 सियालदह-रानाघाट पूजा स्पेशल, ट्रेन संख्या 03138 कृष्णानगर सिटी जंक्शन-सियालदह पूजा स्पेशल और ट्रेन संख्या 03140 रानाघाट-सियालदह पूजा स्पेशल।

सियालदह-कल्याणी सेक्शन: ट्रेन संख्या 03141 सियालदह-कल्याणी पूजा स्पेशल और ट्रेन संख्या 03142 कल्याणी-सियालदह पूजा स्पेशल।

सियालदह-बनगांव सेक्शन: ट्रेन संख्या 03143 सियालदह-बनगांव पूजा स्पेशल, ट्रेन संख्या 03145 सियालदह-बनगांव पूजा स्पेशल, ट्रेन संख्या 03144 बनगांव-सियालदह पूजा स्पेशल और ट्रेन संख्या 03146 बनगांव-सियालदह पूजा स्पेशल।

सियालदह साउथ सेक्शन (बारुईपुर-लक्ष्मीकांतपुर): ट्रेन संख्या 03148 सियालदह-बारुईपुर पूजा स्पेशल, ट्रेन संख्या 03150 बारुईपुर-लक्ष्मीकांतपुर पूजा स्पेशल और ट्रेन संख्या 03147 लक्ष्मीकांतपुर-सियालदह पूजा स्पेशल।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ER & RSB

Previous Next

TAGGED