उत्तर पूर्व रेलवे द्वारा गोरखपुर-गोडा रेलखण्ड पर स्वामी नारायण छपिया-मसकनवाँ-लखपतनगर-मनकापुर स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कमिशनिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1 गाड़ी संख्या 15909, डिब्रुगढ लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 09.10.26 को डिब्रुगढ़ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया छपरा-औड़िहार-वाराणसी-अयोध्या कैट-बाराबंकी होकर संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 19726, डिब्रुगढ़-खातीपुरा एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 10.10.26 को डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया गोरखपुर-बढ़नी गोंडा होकर संचालित होगी।
3. गाड़ी संख्या 19601, उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुडी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 10.10.26 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी-औड़िहार छपरा होकर संचालित होगी।
4. गाड़ी संख्या 12556, बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 10.10.26 को बठिण्डा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया गोंडा बढ़नी-गोरखपुर होकर संचालित होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NWR & RSB

