त्योहार सीजन में अतिरिक्त यात्री सुविधा हेतु हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन

त्योहार सीजन में अतिरिक्त यात्री सुविधा के लिए हटिया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के मध्य 03-03 फेरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 08609 हटिया–एलटीटी पूजा स्पेशल के निर्धारित फेरे 12, 19 एवं 26 अक्टूबर 2026 को होंगे। वापसी में ट्रेन संख्या 08610 एलटीटी–हटिया पूजा स्पेशल के निर्धारित फेरे 13, 20 एवं 27 अक्टूबर 2026 को होंगे।

इस ट्रेन का दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों में वाणिज्यिक ठहराव रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में रहेगा।

ट्रेन में 01 एसएलआरडी, 01 पावर कार, 04 जनरल, 06 स्लीपर, 07 एसी-III, 02 एसी-II तथा 01 एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी कोच शामिल हैं। इस प्रकार ट्रेन में कुल 22 कोच रहेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – SECR & RSB

Previous Next

TAGGED