ट्रेन संख्या 04103 सूबेदारगंज–पनवेल स्पेशल 21 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार चलेगी। ट्रेन संख्या 04107 प्रयागराज–हडपसर (पुणे) स्पेशल भी 21 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार संचालित होगी। ट्रेन संख्या 04139 प्रयागराज–दादर स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार चलेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–पुणे 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तक बुधवार को संचालित होगी। ट्रेन संख्या 04175 सूबेदारगंज–दादर स्पेशल 4 अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार चलेगी। ट्रेन संख्या 01924 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–हडपसर 17 अक्टूबर से 21 नवंबर तक शनिवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांद्रा टर्मिनस 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार संचालित होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NCR & RSB

