रेलवे का बड़ा फैसला, 9 स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को मिलेगी राहत

ट्रेन संख्या 04167 कानपुर सेंट्रल–उधना स्पेशल का संचालन 02 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04155 सूबेदारगंज–उधना स्पेशल 19 अक्टूबर से 26 नवंबर तक सोमवार और गुरुवार चलेगी। ट्रेन संख्या 01907 आगरा कैंट–उधना 06 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार चलेगी। ट्रेन संख्या 04105 प्रयागराज–उधना 01 अक्टूबर से 29 नवंबर तक गुरुवार और रविवार चलेगी। ट्रेन संख्या 04179 प्रयागराज–साबरमती स्पेशल 03 अक्टूबर से 28 नवंबर तक शनिवार और मंगलवार चलेगी। ट्रेन संख्या 04119 सूबेदारगंज–वलसाड स्पेशल 03 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार चलेगी। ट्रेन संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल–असरवा 05 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार चलेगी। ट्रेन संख्या 01910 आगरा कैंट–असरवा 05 अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार चलेगी। ट्रेन संख्या 04173 प्रयागराज–वेरावल 01 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार चलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NCR & RSB

Previous Next

TAGGED