प्रयागराज, दादरी और दिल्ली रूट के यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 6 स्पेशल ट्रेनें तय

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि और दिनों की घोषणा की है। इन ट्रेनों का संचालन निर्धारित अवधि के दौरान अलग-अलग दिनों में किया जाएगा।

  • ट्रेन संख्या 02417 प्रयागराज–शकूरबस्ती शामिल है, जो 15 अक्टूबर से 14 दिसंबर तक रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 02275 प्रयागराज–दादरी स्पेशल 02 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।
  • ट्रेन संख्या 04163 नारायणपुर बाजार–शकूरबस्ती 17 अक्टूबर से 16 दिसंबर तक मंगलवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 04117 सूबेदारगंज–दादरी स्पेशल का संचालन 01 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को निर्धारित है।
  • ट्रेन संख्या 04183 प्रयागराज–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 20 अक्टूबर से 01 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
  • वहीं ट्रेन संख्या 01829 खजुराहो– रुंधी स्पेशल 15 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को संचालित होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NCR & RSB

Previous Next

TAGGED