रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए डॉ. अम्बेडकर नगर–पटना स्पेशल ट्रेन के फेरे नवंबर 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 09343 डॉ. अम्बेडकर नगर–पटना स्पेशल अब 26 नवंबर 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09344 पटना–डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल 27 नवंबर 2026 तक संचालित होगी।
22 अक्टूबर 2026 से ट्रेन संख्या 09343 पटना के बजाय दानापुर तक जाएगी, जबकि 23 अक्टूबर 2026 से ट्रेन संख्या 09344 पटना के बजाय दानापुर से शुरू होगी। यानी इन तिथियों से दोनों ट्रेनों का संचालन दानापुर से किया जाएगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – WR & RSB

