पश्चिम रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

पश्चिम रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनस–आजमगढ़ स्पेशल साप्ताहिक रूप से सोमवार को चलेगी और इसके परिचालन को 30 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है। वहीं, ट्रेन संख्या 05183 आजमगढ़–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल साप्ताहिक रूप से शनिवार को चलेगी और इसके फेरे 28 नवंबर 2026 तक बढ़ाए गए हैं।

ट्रेन संख्या 05184 की विस्तारित यात्रा के लिए बुकिंग 4 अक्टूबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर शुरू। ट्रेनों के ठहराव, हॉल्ट के समय और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – WR & RSB

Previous Next

TAGGED