पश्चिम रेलवे ने उधना–हजूर साहिब नांदेड स्पेशल ट्रेनों की सेवा नवंबर 2026 तक बढ़ाई

पश्चिम रेलवे ने ट्रेन संख्या 07606 उधना–हजूर साहिब नांदेड स्पेशल और ट्रेन संख्या 07605 हजूर साहिब नांदेड–उधना स्पेशल की सेवाएं क्रमशः 24 नवंबर 2026 और 23 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी हैं। ट्रेन 07606 मंगलवार को साप्ताहिक और ट्रेन 07605 सोमवार को साप्ताहिक चलेगी। ट्रेन 07606 की विस्तारित यात्रा के लिए बुकिंग 2 अक्टूबर 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – WR & RSB

Previous Next

TAGGED