पश्चिम रेलवे ने वलसाड–सूरत नई मेमू सेवा शुरू की

पश्चिम रेलवे ने वलसाड–सूरत मेमू सेवा शुरू की है। इस सेवा की उद्घाटन यात्रा 2 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 09149 के रूप में होगी, जबकि नियमित सेवा 3 अक्टूबर 2026 से ट्रेन संख्या 69149 के रूप में प्रतिदिन संचालित की जाएगी। ट्रेन वलसाड से रवाना होकर डूंगरी, जोरावासन, बिलीमोरा, अमलसाड, अंचेली, वेडछा, गांधी स्मृति, नवसारी, मारोली, सचिन और भेस्तान स्टेशनों से होकर सूरत पहुंचेगी। उद्घाटन सेवा और नियमित सेवा के संचालन संबंधी कार्यक्रम अलग-अलग होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – WCR & RSB

Previous Next

TAGGED