अपरिहार्य कारणों से भुसावल-कटनी-भुसावल एक्सप्रेस कटनी साउथ पर शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी

पश्चिम मध्य रेलवे के अनुसार अपरिहार्य कारणों के चलते गाड़ी संख्या 19013/19014 भुसावल-कटनी-भुसावल एक्सप्रेस का परिचालन प्रभावित रहेगा। गाड़ी संख्या 19013 भुसावल से कटनी के लिए दैनिक रूप से चलती है और 29 सितंबर 2026 से 8 अक्टूबर 2026 तक कटनी साउथ स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट/शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19014 कटनी से भुसावल के लिए दैनिक रूप से चलती है और 1 अक्टूबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक कटनी साउथ स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट/शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी। इस अवधि में कटनी साउथ-कटनी-कटनी साउथ के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – WCR & RSB

Previous Next

TAGGED