कटनी साउथ–बीना मालखेड़ी–कटनी साउथ के बीच अनारक्षित विशेष रेल सेवा का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 09015 कटनी साउथ–बीना मालखेड़ी विशेष रेल सेवा 30.09.2026 से 09.10.2026 तक (10 दिन) प्रतिदिन चलेगी। इसका मार्ग कटनी साउथ, कटनी मुड़वारा, रीठी, सलैया, बांदकपुर, दमोह, पथरिया, गणेशगंज, सागर, जेरुआ खेड़ा, खुरई और बीना मालखेड़ी रहेगा। वापसी में ट्रेन संख्या 09016 बीना मालखेड़ी–कटनी साउथ विशेष रेल सेवा 30.09.2026 से 09.10.2026 तक (10 दिन) प्रतिदिन चलेगी और इसी मार्ग के स्टेशनों से होकर कटनी साउथ पहुंचेगी। विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES/139 से प्राप्त की जा सकती है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – WCR & RSB

