रेलवे द्वारा पूजा, दिवाली एवं छठ त्योहार सीजन-2026 के दौरान यात्रियों की अत्यधिक भीड़ से बचने के लिए 01415/01416 हड़पसर–गोरखपुर–हड़पसर विशेष गाड़ी का प्रतिदिन संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01415 हडपसर–गोरखपुर का संचालन 16 अक्टूबर 2026 से 16 नवंबर 2026 तक कुल 32 ट्रिप तथा गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर–हड़पसर का संचालन 17 अक्टूबर 2026 से 17 नवंबर 2026 तक कुल 32 ट्रिप किया जाएगा। यह ट्रेन हडपसर, दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड जंक्शन, भुसावल जंक्शन, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, बिना जंक्शन, झांसी जंक्शन, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा जंक्शन, मनकापुर और बस्ती होते हुए गोरखपुर तक तथा वापसी में इसी मार्ग से चलेगी। ट्रेन की रेक संरचना में शयनयान श्रेणी के 06, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित के 04 तथा एसएलआरडी के 02 कोच, यानी कुल 18 कोच होंगे। यात्रियों से ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करने की अपील भी की गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

