आदर्श नगर दिल्ली स्टेशन पर ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव

उत्तर रेलवे द्वारा आदर्श नगर दिल्ली स्टेशन पर ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव की घोषणा की गई है। इसके तहत ट्रेन संख्या 14331 दिल्ली जंक्शन–कालका एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 14053 दिल्ली जंक्शन–करतौली पंजाब हिमाचल एक्सप्रेस का आदर्श नगर दिल्ली स्टेशन पर ठहराव होगा।

यह व्यवस्था 30 सितंबर 2026 से मूल स्टेशन से प्रभावी की गई है। यात्रियों को इन ट्रेनों के ठहराव और संबंधित जानकारी के लिए रेलमदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करने या रेलवे पूछताछ वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त करने की सलाह  है। 

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED