रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 03007, हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.10.2026 से 29.11.2026 तक (08 ट्रिप) हावड़ा से प्रत्येक रविवार को 23.55 बजे रवाना होकर मंगलवार को 11.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03008, खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13.10.2026 से 01.12.2026 तक (08 ट्रिप) खातीपुरा से प्रत्येक मंगलवार को 18.30 बजे रवाना होकर गुरुवार को 05.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, न्यू गिरिडीह, जमुआ, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑनसोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सुबेदारगंज, गोविन्दपुरी, इटावा, फतेहाबाद, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई एवं दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 04 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 06 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NWR & RSB

