झांसी मंडल द्वारा मुरैना-मकरोनिया और भिंड-मकरोनिया के बीच अक्टूबर में संचालित होंगी विशेष ट्रेनें
रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए झांसी मंडल द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन के लिए दो अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01831/01832 मुरैना-मकरोनिया-मुरैना तथा 01833/01834 भिंड-मकरोनिया-भिंड अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें निम्न निर्धारित तिथियों में चलाई जाएंगी।
मुरैना-मकरोनिया-मुरैना अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 01831 मुरैना से 01, 03, 04, 05, 06 एवं 08 अक्टूबर 2026 को कुल 6 फेरे तथा वापसी में ट्रेन संख्या 01832 मकरोनिया से 02, 04, 05, 06 एवं 07 अक्टूबर 2026 को कुल 5 फेरे चलेगी। ट्रेन संख्या 01831 मुरैना से 15:15 बजे प्रस्थान कर बानमोर (15:45/15:47), ग्वालियर (16:47/16:52), दतिया (18:25/18:27), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (19:50/19:55), ललितपुर (21:05/21:07), बीना मालखेड़ी(23:25/23:27), खुरई (23:50/23:52) और सागर (01:00/01:05) होते हुए मकरोनिया 01:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01832 मकरोनिया से 02:15 बजे प्रस्थान कर सागर (02:30/02:35), खुरई (03:20/03:22), बीना मालखेड़ी (03:52/03:54), ललितपुर (05:08/05:10), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (06:20/06:30), दतिया (06:50/06:52), ग्वालियर (09:30/09:35), बानमोर (09:50/09:52) होते हुए मुरैना 10:25 बजे पहुंचेगी।
भिंड-मकरोनिया-भिंड अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 01833 भिंड से 02, 07, 09, 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को कुल 5 फेरे तथा वापसी में ट्रेन संख्या 01834 मकरोनिया से 03, 10, 11 एवं 12 अक्टूबर 2026 को कुल 4 फेरे चलेगी। ट्रेन संख्या 01833 भिंड से 15:15 बजे प्रस्थान कर सोनी (15:55/15:57), गोहद रोड (16:35/16:37), ग्वालियर (18:20/18:25), दतिया (19:45/19:47), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (20:45/20:50), ललितपुर (22:05/22:07), बीना मालखेड़ी (00:02/00:04), खुरई (00:20/00:22) और सागर (02:00/02:05) होते हुए मकरोनिया 02:20 बजे पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 01834 मकरोनिया से 03:15 बजे प्रस्थान कर सागर (03:30/03:35), खुरई (04:20/04:22), बीना मालखेड़ी (05:20/05:22), आगासोद (पास 06:20), ललितपुर (07:15/07:17), वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (08:10/08:20), दतिया (08:50/08:52), ग्वालियर (10:30/10:35), गोहद रोड (11:46/11:48), सोनी (12:15/12:17) होते हुए भिंड 13:10 बजे पहुंचेगी।
दोनों विशेष ट्रेनों में 6 जनरल सेकंड क्लास कोच एवं 1 एसएलआर/डी कोच सहित कुल 7 कोच रहेंगे। रेल प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पूर्व स्टेशन पहुंचकर यात्रा की तैयारी करने की सलाह दी गई है। ट्रेन की वास्तविक स्थिति 139/NTES से अवश्य प्राप्त कर लें।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – RSB

