पूजा, दिवाली एवं छठ त्योहार सीजन-2026 के दौरान यात्रियों की अत्यधिक भीड़ से बचाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा हड़पसर–गाजीपुर सिटी–हड़पसर विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01431 हड़पसर–गाजीपुर सिटी का संचालन 13 अक्टूबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार, कुल 12 फेरों में किया जाएगा। वापसी में गाड़ी संख्या 01432 गाजीपुर सिटी–हड़पसर का संचालन 15 अक्टूबर 2026 से 22 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार एवं रविवार, कुल 12 फेरों में होगा। यह विशेष ट्रेन हड़पसर, दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड जंक्शन, जलगांव जंक्शन, भुसावल जंक्शन, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी जंक्शन, मैहर, सतना जंक्शन, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर जंक्शन, औंड़िहार और गाजीपुर सिटी स्टेशनों से होकर चलेगी। ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें शयनयान श्रेणी के 6, साधारण द्वितीय श्रेणी के 6, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित के 4 तथा एसएलआरडी के 2 कोच शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से विशेष रूप से अपील की है कि वे ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NER & RSB

