पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा पूजा, दिवाली एवं छठ त्योहार सीजन-2026 के दौरान यात्रियों की अत्यधिक भीड़ से बचाने के लिए त्योहार विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 01051/01052 लोकमान्य तिलक (टर्मिनस)–बनारस–लोकमान्य तिलक (टर्मिनस) विशेष गाड़ी सप्ताह में दो दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 01051 लोकमान्य तिलक (टर्मिनस) से बनारस के लिए 14 अक्टूबर 2026 से 19 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को संचालित होगी तथा ट्रेन संख्या 01052 बनारस से लोकमान्य तिलक (टर्मिनस) के लिए 15 अक्टूबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन 12 फेरों का संचालन करेगी।
यह विशेष ट्रेन लोकमान्य तिलक (टर्मिनस), ठाणे, कल्याण जंक्शन, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव जंक्शन, भुसावल जंक्शन, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी जंक्शन, मैहर, सतना जंक्शन, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी और वाराणसी जंक्शन होते हुए बनारस तक जाएगी। वापसी में भी यही प्रमुख स्टेशन शामिल रहेंगे।
ट्रेन की रेक संरचना में शयनयान श्रेणी के 11 कोच, साधारण द्वितीय श्रेणी के 5 कोच, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित के 4 कोच और एसएलआर के 2 कोच, यानी कुल 22 कोच होंगे। सूचना में यात्रियों से ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा नहीं करने की अपील भी की गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NER & RSB

