पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से पितृपक्ष के अवसर पर ट्रेन संख्या 01701/01702 जबलपुर–गया–जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन के संचालन। ट्रेन 01701 जबलपुर–गया का संचालन 29 सितंबर 2026, 4 अक्टूबर 2026 और 9 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा, जबकि ट्रेन 01702 गया–जबलपुर 28 सितंबर 2026, 3 अक्टूबर 2026 और 8 अक्टूबर 2026 को चलेगी। ट्रेन 01701 का मार्ग जबलपुर से गया तक है और इसके निर्धारित ठहराव सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, मैहर, सतना जंक्शन, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी जंक्शन, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम जंक्शन, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड और गया जंक्शन हैं। वापसी में ट्रेन 01702 गया से जबलपुर के लिए इन्हीं प्रमुख स्टेशनों से होकर चलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – WCR & RSB

