महोबा-खजुराहो रेल खंड पर नए स्टेशन 'राजनगर' के कमीशनिंग कार्य हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य एवं ट्रेन पुनर्निर्धारण

रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि झांसी मंडल के अंतर्गत महोबा-खजुराहो रेल खंड पर नए B क्लास क्रॉसिंग स्टेशन राजनगर को कमीशन करने का निर्णय लिया गया है।

इस तकनीकी कार्य के दौरान किसी भी ट्रेन का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन या आंशिक समापन नहीं किया गया है, जिससे यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो। हालांकि, गाड़ी संख्या 19665 (खजुराहो - उदयपुर सिटी एक्सप्रेस) को दिनांक 28 सितम्बर 2026 से 03 अक्टूबर 2026 तक खजुराहो स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 40 मिनट पुनर्निर्धारित (री-शेड्यूल) कर चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मार्ग में संचालित होने वाली अन्य गैर-अनुसूचित ट्रेनों तथा देरी से चल रही मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों को आवश्यकतानुसार विनियमित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) या हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – RSB

Previous Next

TAGGED