रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस का मालाखेड़ा स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव दिया जा रहा है। यह ठहराव आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस दिनांक 28 सितंबर 2026 से मालाखेड़ा स्टेशन पर 07.46 बजे आगमन एवं 07.48 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस दिनांक 27 सितंबर 2026 से मालाखेड़ा स्टेशन पर 17.20 बजे आगमन एवं 17.22 बजे प्रस्थान करेगी।
इस ठहराव से मालाखेड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को रानीखेत एक्सप्रेस से यात्रा करने में सुविधा मिलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NWR & RSB

