त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत, कटनी–सतना के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के उपलक्ष्य में पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा कटनी–सतना के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 09015 कटनी–सतना और 09016 सतना–कटनी का संचालन 10 अक्टूबर 2026 से 22 अक्टूबर 2026 तक कुल 13 फेरे करेगा।

ट्रेन संख्या 09015 कटनी–सतना और 09016 सतना–कटनी अपने निर्धारित मार्ग में कटनी जंक्शन, पटवारा, जुकेही, पकरीया रोड, अमदरा, घुनवारा, भदनपुर, मैहर, उंचेहरा, लगरगवां और सतना जंक्शन स्टेशनों से होकर चलेगी। दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर ट्रेन का संचालन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। यह ट्रेन अनारक्षित स्पेशल के रूप में यात्रियों के लिए संचालित की जा रही है। विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES/139 से प्राप्त की जा सकती है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – WCR & RSB

Previous Next

TAGGED