त्योहारी भीड़ के बीच राहत की खबर, जबलपुर–हरिद्वार स्पेशल ट्रेन चलेगी

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 01703/01704 जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01703 जबलपुर-हरिद्वार का संचालन 22 अक्टूबर 2026 से 19 नवंबर 2026 तक कुल 5 ट्रिप में होगा। यह ट्रेन जबलपुर से रवाना होकर कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ग्वालियर जंक्शन, आगरा कैंट जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन, खुर्जा जंक्शन, हापुड़, मेरठ सिटी और रुड़की होते हुए हरिद्वार जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 01704 हरिद्वार-जबलपुर का संचालन 23 अक्टूबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक कुल 5 ट्रिप में किया जाएगा। यह ट्रेन हरिद्वार जंक्शन से रवाना होकर रुड़की, मेरठ सिटी, हापुड़, खुर्जा जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन, आगरा कैंट जंक्शन, ग्वालियर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, बीना मालखेड़ी, सागर, दमोह और कटनी मुड़वारा होते हुए जबलपुर पहुंचेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – WCR & RSB

Previous Next

TAGGED