05085 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचालन

रेल प्रशासन द्वारा आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05085 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचालन छपरा से 06 अक्टूबर से 24 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 08 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

05085 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 06 अक्टूबर से 24 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को छपरा से 13.05 बजे प्रस्थान कर मशरख से 14.02 बजे, दिघवा दुबौली से 14.24 बजे, थावे से 15.55 बजे, पडरौना से 17.02 बजे, रामकोला से 17.18 बजे, कप्तानगंज से 17.47 बजे, गोरखपुर से 19.20 बजे, खलीलाबाद से 20.05 बजे, बस्ती से 20.33 बजे, गोंडा से 22.05 बजे, बुढ़वल से 23.22 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 01.20 बजे, शाहजहाँपुर से 03.07 बजे, बरेली से 04.10 बजे, मुरादाबाद से 05.50 बजे तथा गाज़ियाबाद से 09.10 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 09.40 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 05086 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 10.50 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 11.30 बजे, मुरादाबाद से 14.26 बजे, बरेली से 15.40 बजे, शाहजहाँपुर से 16.37 बजे, सीतापुर से 18.50 बजे, बुढ़वल से 20.32 बजे, गोंडा से 21.45 बजे, बस्ती से 23.12 बजे, खलीलाबाद से 23.40 बजे, दूसरे दिन गोरखपुर से 00.35 बजे, कप्तानगंज से 01.45 बजे, रामकोला से 02.12 बजे, पडरौना से 02.34 बजे, थावे से 04.30 बजे, दिघवा दुबौली से 05.30 बजे तथा मशरख से 05.52 बजे छूटकर छपरा 07.00 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ECR & RSB

Previous Next

TAGGED