04823/04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचालन

रेल प्रशासन द्वारा आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 04823/04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी का संचालन जोधपुर से 04 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को तथा मऊ से 06 अक्टूबर से 01 दिसम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 09 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 04 अक्टूबर से 29 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक रविवार को जोधपुर से 17.00 बजे प्रस्थान कर पीपाड़ रोड से 17.40 बजे, गोटन से 18.20 बजे, मेड़ता रोड से 18.55 बजे, रेन से 19.04 बजे, डेगाना से 19.32 बजे, मकराना से 20.08 बजे, कूचामन सिटी से 20.24 बजे, नावा सिटी से 20.55 बजे, फुलेरा से 22.02 बजे, जयपुर से 23.10 बजे, दूसरे दिन बाँदीकुई से 00.55 बजे, मण्डावर महुआ रोड से 01.21 बजे, खेड़ली से 01.39 बजे, नदबई से 01.56 बजे, भरतपुर से 02.25 बजे, मथुरा जं. से 04.10 बजे, हाथरस सिटी से 04.55 बजे, कासगंज से 06.05 बजे, फर्रुखाबाद से 08.15 बजे, कन्नौज से 09.17 बजे, कानपुर सेंट्रल से 12.01 बजे, ऐशबाग से 13.30 बजे, बादशाहनगर से 14.08 बजे, अयोध्या कैंट से 16.35 बजे, अयोध्या धाम जं. से 17.02 बजे, शाहगंज से 20.55 बजे, खोरासन रोड से 21.52 बजे, आजमगढ़ से 22.35 बजे तथा मुहम्मदाबाद से 23.04 बजे छूटकर मऊ 23.40 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 04824 मऊ-जोधपुर साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 06 अक्टूबर से 01 दिसम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को मऊ से 04.00 बजे प्रस्थान कर मुहम्मदाबाद से 04.32 बजे, आजमगढ़ से 05.05 बजे, खोरासन रोड से 05.47 बजे, शाहगंज से 07.05 बजे, अयोध्या धाम जं. से 08.32 बजे, अयोध्या कैंट से 09.00 बजे, बादशाहनगर से 11.28 बजे, ऐशबाग से 12.15 बजे, कानपुर सेंट्रल से 13.55 बजे, कन्नौज से 15.05 बजे, फर्रुखाबाद से 16.12 बजे, कासगंज से 18.00 बजे, हाथरस सिटी से 19.05 बजे, मथुरा जं. से 20.30 बजे, भरतपुर से 22.10 बजे, नदबई से 22.35 बजे, खेड़ली से 22.52 बजे, मण्डावर महुआ रोड से 23.35 बजे, दूसरे दिन बाँदीकुई से 00.32 बजे, जयपुर से 02.25 बजे, फुलेरा से 03.25 बजे, नावा सिटी से 03.59 बजे, कूचामन सिटी से 04.13 बजे, मकराना से 04.27 बजे, डेगाना से 05.15 बजे, रेन से 05.54 बजे, मेड़ता रोड से 06.15 बजे, गोटन से 06.35 बजे तथा पीपाड़ रोड से 07.12 बजे छूटकर जोधपुर 08.40 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ECR & RSB

Previous Next

TAGGED