उत्तर रेलवे ने चार विशेष ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 02877 रांची जंक्शन–आनंद विहार (टर्मिनल) विशेष ट्रेन की साप्ताहिक सेवा शनिवार को रहेगी। इसकी पहले अधिसूचित अवधि 26 सितंबर 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर 3 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक कर दिया गया है। इस अवधि में 9 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।
ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार (टर्मिनल)–रांची जंक्शन विशेष ट्रेन की साप्ताहिक सेवा रविवार को रहेगी। इसकी पहले अधिसूचित अवधि 27 सितंबर 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर 4 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक कर दिया गया है। इस दौरान 9 अतिरिक्त फेरे होंगे।
ट्रेन संख्या 03257 दानापुर–आनंद विहार (टर्मिनल) विशेष ट्रेन की साप्ताहिक सेवा रविवार को रहेगी। इसकी पहले अधिसूचित अवधि 26 जुलाई 2026 तक थी और अब इसे 29 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है। इस ट्रेन के 12 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।
ट्रेन संख्या 03258 आनंद विहार (टर्मिनल)–दानापुर विशेष ट्रेन की साप्ताहिक सेवा सोमवार को रहेगी। इसकी पहले अधिसूचित अवधि 27 जुलाई 2026 तक थी और अब इसे 30 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है। इस ट्रेन के भी 12 अतिरिक्त फेरे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NR & RSB

