दिल्ली सराय रोहिल्ला और अशोक नगर के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन

उत्तर रेलवे द्वारा दिल्ली सराय रोहिल्ला और अशोक नगर के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। ट्रेन संख्या 04004 दिल्ली सराय रोहिल्ला–अशोक नगर स्पेशल तथा 04003 अशोक नगर–दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का ठहराव दिल्ली सराय रोहिल्ला, फरीदाबाद, कोसी कलां, मथुरा जंक्शन, गंगापुर सिटी, सोगरिया, गुना और अशोक नगर स्टेशनों पर होगा। 04004 दिल्ली सराय रोहिल्ला–अशोक नगर स्पेशल का संचालन 17 सितंबर 2026 को, जबकि 04003 अशोक नगर–दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल का संचालन 21 सितंबर 2026 को किया I

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED