लखनऊ स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण रेल सेवाओं के मार्ग परिवर्तन की अवधि में विस्तार

उत्तर रेलवे द्वारा लखनऊ स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसके कारण निम्नलिखित रेल सेवाओं के मार्ग परिवर्तन की अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार-

1. गाड़ी संख्या 12555, गोरखपुर-बठिंडा रेलसेवा जो दिनांक 14.09.26 से 15.09.26 तक गोरखपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर होकर संचालित होगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नही करेगी। तथा परिवर्तित मार्ग में बादशाहरनगर व ऐशबाग स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2. गाड़ी संख्या 19410, गोरखपुर-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 14.09.26 को गोरखपुर से प्रस्थान की है वह परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर होकर संचालित होगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नही करेगी। तथा परिवर्तित मार्ग में बादशाहरनगर व ऐशबाग स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3. गाड़ी संख्या 19201, भावनगर टर्मिनस-अयोध्या रेलसेवा जो दिनांक 14.09.26 को भावनगर टर्मिनस से प्रस्थान की है वह परिवर्तित मार्ग कानपुर सेट्रल-ऐशबाग - मल्हौर-बाराबंकी होकर संचालित होगी। तथा मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नही करेगी। तथा परिवर्तित मार्ग में ऐशबाग व बादशाहरनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NR & RSB

Previous Next

TAGGED