उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल के लूनी - समदडी- भीलड़ी रेलखण्ड के मध्य सतलाना स्टेशन पर ब्रिज संख्या 04 एवं सबवे के निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी-
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14896, बाडमेर-भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 22.09.26, 29.09.26, 27.10.26, 30.10.26 एवं 01.11.26 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह समदडी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा समदडी-भगत की कोठी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14893, भगत की कोठी- पालनपुर रेलसेवा दिनांक 22.09.26, 29.09.26, 27.10.26, 30.10.26 एवं 01.11.26 को भगत की कोठी के स्थान पर समदडी से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा भगत की कोठी-समदडी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 20485, जैसलमेर-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 22.09.26, 29.09.26, 27.10.26, 30.10.26 एवं 01.11.26 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-मारवाड-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पाली मारवाड, मारवाड जं., फालना, आबूरोड व पालनपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी ।
2. गाड़ी संख्या 20486, साबरमती- जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 22.09.26, 29.09.26, 27.10.26, 30.10.26 एवं 01.11.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-मारवाड-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जं. व पाली मारवाड स्टेशनों पर ठहराव करेगी ।
रीशडयूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 74839, भगत की कोठी-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 22.09.26 व 27.10.26 को भगत की कोठी से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी संख्या 74839, भगत की कोठी-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 30.10.26 व 01.11.26 को भगत की कोठी से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
3. गाड़ी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 21.09.26 व 26.10.26 को ऋषिकेश से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
4. गाड़ी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 29.10.26 व 31.10.26 को ऋषिकेश से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NWR & RSB

