उधना–मालदा टाउन–उधना स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त ठहराव, समय-सारणी में संशोधन और दो ट्रिप रद्द

यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे द्वारा 09033/09034 उधना–मालदा टाउन–उधना स्पेशल ट्रेन के ठहराव और समय-सारणी में बदलाव किया गया है। 09033 उधना–मालदा टाउन टाउन स्पेशल ट्रेन, जिसकी यात्रा की प्रभावी तिथि 10 सितंबर 2026 है, व्यारा और धरणगांव स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव देगी। संशोधित व्यवस्था के अनुसार ट्रेन गुरुवार को उधना से प्रस्थान कर व्यारा, नंदुरबार और धरणगांव पहुंचेगी। वापसी सेवा 09034 मालदा टाउन–उधना स्पेशल की यात्रा की प्रभावी तिथि 13 सितंबर 2026 है और यह मंगलवार को मालदा टाउन से चलकर धरणगांव, नंदुरबार और व्यारा होते हुए उधना पहुंचेगी। नंदुरबार स्टेशन पर दोनों ट्रेनों की समय-सारणी भी संशोधित की जाएगी। अन्य सभी निर्देश अपरिवर्तित रहेंगे।

उत्तर मध्य रेलवे के बीना–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी खंड में आगासोद और बीना स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन शुरू करने के लिए आगासोद स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य 15 सितंबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस कार्य के कारण 09033 उधना–मालदा टाउन स्पेशल की 24 सितंबर 2026 और 1 अक्टूबर 2026 की यात्राएं तथा 09034 मालदा टाउन–उधना स्पेशल की 27 सितंबर 2026 और 4 अक्टूबर 2026 की यात्राएं निरस्त रहेंगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source- ER & RSB

Previous Next

TAGGED