यात्रियों के लिए बड़ी राहत! रांची–आनंद विहार पूजा स्पेशल के संचालन की अवधि बढ़ी

त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं का विस्तार किया है। इन अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अधिक यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे और नियमित ट्रेनों पर बढ़ने वाले यात्री दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

विवरण निम्नलिखित है:

गाड़ी संख्या 02877/02878 रांची - आनंद विहार - रांची साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी (TOD) की अवधि में विस्तार:

• ट्रेन संख्या 02877 (रांची से आनंद विहार): यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को चलेगी। पूर्व में अधिसूचित तिथि 26.09.26 के बाद अब इसे 03.10.2026 से 28.11.2026 तक कुल 09 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ा दिया गया है।

• ट्रेन संख्या 02878 (आनंद विहार से रांची): यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को चलेगी। पूर्व में अधिसूचित तिथि 27.09.26 के बाद अब इसे 04.10.2026 से 29.11.2026 तक कुल 09 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ा दिया गया है।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन विशेष ट्रेनों के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं और विस्तृत समय-सारणी के लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source- NCR & RSB

Previous Next

TAGGED