पितृपक्ष मेला पर रानी कमलापति-गया और जबलपुर-गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

पितृपक्ष मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रानी कमलापति-गया एवं जबलपुर-गया के मध्य पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति से 27 सितंबर, 2 अक्टूबर एवं 7 अक्टूबर 2026 को तीन फेरे लगाएगी, जबकि गाड़ी संख्या 01662 गया से 30 सितंबर, 5 अक्टूबर एवं 10 अक्टूबर को तीन फेरे लगाएगी। रानी कमलापति से ट्रेन 15:20 बजे प्रस्थान कर गया 14:30 बजे पहुंचेगी और गया से 15:30 बजे प्रस्थान कर रानी कमलापति 16:15 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर से 29 सितंबर, 4 अक्टूबर एवं 9 अक्टूबर 2026 को तीन फेरे लगाएगी और जबलपुर से 21:25 बजे प्रस्थान कर गया 14:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01702 गया से 28 सितंबर, 3 अक्टूबर एवं 8 अक्टूबर को तीन फेरे लगाएगी। यह ट्रेन गया से 15:30 बजे प्रस्थान कर जबलपुर 08:10 बजे पहुंचेगी।

 

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – RSB

Previous Next

TAGGED