अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस रेल सेवा का मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन  किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार के अनुसार गाड़ी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस जो दिनांक 14 नवंबर 2026 से अजमेर से प्रस्थान करेगी वह लुधियाना स्टेशन पर परिवर्तित समय 12:05 बजे आगमन एवं 12:10 बजे प्रस्थान, फगवाड़ा स्टेशन पर परिवर्तित समय 12:39 बजे आगमन एवं 12:41 बजे प्रस्थान , जालंधर सिटी स्टेशन पर परिवर्तित समय 13:06 बजे आगमन एवं 13:11 बजे प्रस्थान, ब्यास स्टेशन पर परिवर्तित समय 13:38 बजे आगमन एवं 13:40 बजे प्रस्थान कर 14:40 बजे अमृतसर स्टेशन पर पहुंचेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED