उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों को देखते हुए 5 जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 04727/04728 हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का हिसार से संचालन दिनांक 14.10.26 से 25.11.26 तक (07 ट्रिप) एवं वलसाड से दिनांक 15.10.26 से 26.11.26 तक (07 ट्रिप) विस्तारित किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 04827/04828 भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का भगत की कोठी से संचालन दिनांक 03.10.26 से 31.10.26 तक (05 ट्रिप) एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 04.10.26 से 01.11.26 तक (05 ट्रिप) विस्तारित किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 04715/04716 बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में बीकानेर से दिनांक 03.10.26 से 28.11.26 तक (09 ट्रिप) एवं साईनगर शिर्डी से दिनांक 04.10.26 से 29.11.26 तक (09 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 09627/09628 अजमेर-सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 07.10.26 से 25.11.26 तक (08 ट्रिप) एवं सोलापुर से दिनांक 08.10.26 से 26.11.26 तक (08 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 09601/09602 मदार-पटना-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का मदार से संचालन दिनांक 01.10.26 से 26.11.26 तक (09 ट्रिप) एवं पटना से दिनांक 02.10.26 से 27.11.26 तक (09 ट्रिप) विस्तारित किया जा रहा है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NWR & RSB

