रेल प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु लखनऊ मंडल के घाघरा घाट रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य के प्ररिप्रेक्ष्य में प्री-नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों पुनर्निर्धारण एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।
पुनर्निर्धारण एवं नियंत्रण-
-चंडीगढ़ से 06 एवं 09 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15904 चंडीगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
-गोरखपुर से 07 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस गोरखपुर से 100 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
-बलरामपुर से 10 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 22200 बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस बलरामपुर से 75 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
-अमृतसर से 07 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस अमृतसर से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से 10 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से 75 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
-साबरमती से 10 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस साबरमती से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
-गोंडा से 07 से 11 सितम्बर, 2026 तक चलने वाली 55091 गोंडा-सीतापुर सिटी सवारी गाड़ी गोंडा से 210 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
-कटिहार से 08 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 09190 कटिहार-मुम्बई सेंट्रल एक्सप्रेस मार्ग में 75 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
-ओखा से 06 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
-यशवंतपुर से 09 सितम्बर, 2026 को चलने वाली 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – RSB

