मथुरा में आयोजित जन्माष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में आगरा मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा कैंट– रुंधी के बीच अनारक्षित मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 01943 आगरा कैंट–रुंधी मेमू स्पेशल तथा टगाड़ी संख्या 01944 रुंधी–आगरा कैंट मेमू स्पेशल का संचालन 08 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक कुल 13-13 ट्रिप किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 01943 आगरा कैंट से शाम 04:00 बजे रवाना होकर रात 07:30 बजे रुंधी पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 01944 रुंधी से शाम 07:45 बजे रवाना होकर रात 11:15 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन रुनकता, बाद, मथुरा जंक्शन, छाता, कोसी कलां और होडल सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा और सुगम आवागमन के लिए रेलवे प्रतिबद्ध है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – RSB

