रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ट्रेन संख्या 05219/05220 मुजफ्फरपुर जंक्शन–आनंद विहार टर्मिनल–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। मुजफ्फरपुर से यह ट्रेन 11 सितंबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार चलेगी और कुल 12 फेरे लगाएगी, जबकि आनंद विहार टर्मिनल से यह 12 सितंबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार चलेगी और कुल 12 फेरे लगाएगी। ट्रेन में एसी कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 05219 मुजफ्फरपुर जंक्शन से 13:30 बजे रवाना होगी और हाजीपुर जंक्शन, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी तथा टुंडला जंक्शन पर निर्धारित ठहराव के बाद अगले दिन 10:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05220 आनंद विहार टर्मिनल से 12:00 बजे रवाना होगी और टुंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर तथा हाजीपुर जंक्शन पर रुकते हुए अगले दिन 09:45 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – RSB

