यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: अजमेर–मंदसौर स्पेशल ट्रेन अब नियमित

यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए अजमेर–मंदसौर स्पेशल ट्रेन को अब नियमित कर दिया गया है।

ट्रेन संख्या 16282 अजमेर से मंदसौर के बीच संचालित होगी, जबकि ट्रेन संख्या 16281 मंदसौर से अजमेर के बीच चलेगी। अजमेर से मंदसौर जाने वाली ट्रेन संख्या 16282 को 7 सितंबर 2026 से तथा मंदसौर से अजमेर जाने वाली ट्रेन संख्या 16281 को 5 सितंबर 2026 से प्रभावी किया गया है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – RSB

Previous Next

TAGGED