यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ से निपटने के लिए 03407/03408 भागलपुर-कटिहार-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की यात्रा 29 अगस्त 2026 से 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन जारी रहेगी। 03407 भागलपुर-कटिहार अनारक्षित स्पेशल और 03408 कटिहार-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल दोनों का परिचालन इस अवधि में 94-94 ट्रिप के लिए किया जाएगा। ट्रेन की वर्तमान समय-सारणी, ठहराव एवं गठन के अनुसार यात्रा जारी रहेगी और अन्य सभी निर्देश यथावत रहेंगे। इस विशेष ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी और भीड़ के दौरान आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। अनारक्षित सेवा होने के कारण यात्रियों को सामान्य यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – ER & RSB

