मध्य रेल द्वारा मुंबई और मडगांव के बीच 4 अतिरिक्त गणपति विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी

सीएसएमटी–मडगांव–सीएसएमटी विशेष ट्रेन (4 सेवाएं)

01007 विशेष ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दिनांक 11.09.2026 एवं 13.09.2026 को 00.40 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 15.30 बजे मडगांव पहुंचेगी। (2 सेवाएं)

01008 विशेष ट्रेन मडगांव से दिनांक 11.09.2026 एवं 13.09.2026 को 16.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.15 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। (2 सेवाएं)

ठहराव: दादर, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावरदा , अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमली।

कोच संरचना: 2 एसी-3 टियर, 12 स्लीपर क्लास, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 सेकंड सीटिंग-सह-गार्ड ब्रेक वैन।

आरक्षण: 01007 गणपति आरक्षित विशेष ट्रेन के लिए बुकिंग दिनांक 29.08.2026 से सभी PRS केंद्रों तथा वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी।

अनारक्षित कोचों के लिए सामान्य शुल्क के साथ टिकट की बुकिंग UTS प्रणाली के माध्यम से की जा सकती है।

यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इन विशेष ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर विस्तृत समय-सारणी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in  देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – CR & RSB

Previous Next

TAGGED