रेलवे द्वारा त्योहारों के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु संचालित जयपुर-रेवाडी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09719, जयपुर-रेवाडी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.08.26 को (01 ट्रिप) जयपुर से 16.30 बजे रवाना होकर 22.00 बजे रेवाडी पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09720, रेवाडी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 31.08.26 को रेवाड़ी से 05.00 बजे रवाना होकर 09.05 बजे जयपुर पहुचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, मालाखेड़ा, अलवर, खैरथल व बावल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बे सहित कुल 11 डिब्बे होगे।
नोट- इस रेल सेवा का मार्ग में स्टेशनों पर ठहराव एवं संचालन समय यथावत रहेगा I
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NWR & RSB

