रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कानपुर सेंट्रल–मदुरै–कानपुर सेंट्रल (01925/01926) तथा प्रयागराज–हजरत निजामुद्दीन–प्रयागराज (04123/04124) विशेष ट्रेनों के फेरों का विस्तार किया है। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्रा मांग को देखते हुए इन विशेष रेलसेवाओं के संचालन की अवधि बढ़ाई गई है। विस्तारित फेरों से यात्रियों को इन मार्गों पर आवागमन के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।
1. गाड़ी सं 01925 कानपुर सेंट्रल- मदुरै साप्ताहिक, प्रत्येक बुधवार को दिनांक 02.09.2026 से 25.11.2026 तक विस्तार किया गया है = 13 फेरे
2. गाड़ी सं 01926 मदुरै - कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक, प्रत्येक शनिवार को दिनांक 05.09.2026 से 28.11.2026 तक विस्तार किया गया है = 13 फेरे
3. गाड़ी सं 04123 प्रयागराज – हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक, प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को दिनांक 02.09.2026 से 29.11.2026 तक विस्तार किया गया है = 26 फेरे
4. गाड़ी सं 04124 हजरत निजामुद्दीन - प्रयागराज साप्ताहिक, प्रत्येक गुरुवार एवं सोमवार को दिनांक 03.09.2026 से 31.11.2026 तक विस्तार किया गया है = 26 फेरे
नोट – गाड़ी सं 04123/04124 की गाड़ी संरचना – एस एल आर डी =02, स्लीपर -09, सामान्य – 09, एसी तृतीय - 01 , एसी प्रथम सह द्वितीय – 01 = 22 डिब्बे
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – RSB

