रेवाडी-फुलेरा-रेवाडी एवं जयपुर-रेवाडी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

रेलवे द्वारा त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु रेवाडी-फुलेरा-रेवाडी एवं जयपुर-रेवाडी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-

1. गाड़ी संख्या 09717, रेवाडी-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29.08.26 से 31.08.26 तक (03 ट्रिप) एवं दिनांक 04.09.26 से 07.09.26 तक (04 ट्रिप) रेवाडी से 04.15 बजे रवाना होकर 09.20 बजे फुलेरा पहुचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09718, फुलेरा-रेवाडी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29.08.26 से 31.08.26 तक (03 ट्रिप) एवं दिनांक 04.09.26 से 07.09.26 तक (04 ट्रिप) फुलेरा 13.00 बजे रवाना होकर 17.30 बजे रेवाड़ी पहुचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुण्ड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 13 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 15 डिब्बे होगे।

2. गाड़ी संख्या 09719, जयपुर-रेवाडी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.08.26 को (01 ट्रिप) जयपुर से 16.30 बजे रवाना होकर 22.00 बजे रेवाडी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09720, रेवाडी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28.08.26 से रेवाड़ी से 05.00 बजे रवाना होकर 09.05 बजे जयपुर पहुचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ, मालाखेड़ा, अलवर, खैरथल व बावल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बे सहित कुल 11 डिब्बे होगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED