रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु प्रयागराज-बनारस-सुबेदारगंज अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरों का संचालन

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आगामी रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा सुगम आवागमन हेतु गाड़ी संख्या 01915/01916 प्रयागराज-बनारस-सुबेदारगंज श्रावणी मेला अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है। 

यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय, ठहराव, मार्ग, कोच संरचना के साथ ही संचालित की जाएगी। अतिरिक्त फेरों का विवरण निम्न प्रकार है: 

गाड़ी संख्या 01915 (प्रयागराज से बनारस): दिनांक 30.08.2026 एवं 31.08.2026 (कुल 02 फेरे) 

गाड़ी संख्या 01916 (बनारस से सुबेदारगंज): दिनांक 30.08.2026 एवं 31.08.2026 (कुल 02 फेरे)

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NCR & RSB

Previous Next

TAGGED