रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु दिल्ली सराय-रींगस-दिल्ली सराय अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04415, दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.08.26 से 28.08.26 को (02 ट्रिप) दिल्ली सराय से 19.10 बजे रवाना होकर रात्रि 00.40 बजे रींगस पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04416, रींगस-दिल्ली सराय अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28.08.26 व 29.08.26 को (02 ट्रिप) रींगस से 02.00 बजे रवाना होकर 06.30 बजे दिल्ली सराय पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में दिल्ली कैंट, गुडगॉव, पाटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल व नीमकाथाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 11 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 13 डिब्बे होगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – NWR & RSB

