यात्रियों के लिए राहत: बयाना-मथुरा और मथुरा-कोटा रेलसेवाएं अब अलवर तक

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या बयाना-मथुरा व मथुरा-कोटा रेलसेवा का अलवर स्टेशन तक अस्थाई विस्तार किया जा रहा है।

1. गाड़ी संख्या 69159, बयाना-अलवर प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 01.09.26 से 31.12.26 तक विस्तार किया जा रहा है। यह रेलसेवा बयाना से प्रतिदिन 18.25 बजे रवाना होकर मथुरा स्टेशन पर 20.20 बजे आगमन व 20.25 बजे प्रस्थान कर 23.45 बजे अलवर स्टेशन पहुॅचेगी।

2. गाड़ी संख्या 19110, अलवर-कोटा प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 02.09.26 से 01.01.27 तक विस्तार किया जा रहा है। यह रेलसेवा अलवर से प्रतिदिन 01.00 बजे रवाना होकर मथुरा स्टेशन पर 04.00 बजे आगमन व 05.00 बजे प्रस्थान कर 13.20 बजे कोटा पहुचेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – RSB

Previous Next

TAGGED