यात्रियों की सुविधा हेतु रींगस-रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु रींगस-रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09715, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा रींगस से दिनांक 22, 23, 29, 30 अगस्त 2026 एवं 05, 06, 07, 12, 13, 19, 20 व 22 सितम्बर 2026 को (12 ट्रिप) रींगस से 23.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.00 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09716, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा रेवाड़ी से दिनांक 23, 24, 30, 31 अगस्त 2026 एवं 06, 07, 08, 13, 14, 20, 21 व 23 सितम्बर 2026 को (12 ट्रिप) रेवाड़ी से 20.20 बजे रवाना होकर 23.20 बजे रींगस पहुचेगी।

इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED