सोगरिया-मथुरा और कोटा-हजरत निजामुद्दीन के बीच विशेष ट्रेन का संचालन

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए  सोगरिया-मथुरा- सोगरिया एवं कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 02921/02922 सोगरिया-मथुरा- सोगरिया सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन 24 से 30 अगस्त तक दोनों दिशाओं में 07-07 फेरों के लिए किया जाएगा। गाड़ी संख्या 02921 सोगरिया से 08.30 बजे प्रस्थान कर 14.10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02922 मथुरा जंक्शन से 15.30 बजे प्रस्थान कर 21.20 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09803/09804 कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल में गाड़ी संख्या 09803 कोटा से 22 और 26 अगस्त को 22.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09804 हजरत निजामुद्दीन से 23 और 27 अगस्त को 09.00 बजे प्रस्थान कर 19.35 बजे कोटा पहुंचेगी।

यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों की स्थिति, समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – RSB

Previous Next

TAGGED