सोलापुर-दौंड-सोलापुर विशेष ट्रेन, सोलापुर-कलबुरगि -सोलापुर विशेष ट्रेन और दौंड-कलबुरगि -दौंड विशेष ट्रेन - 15 अगस्त 2026 से ये ट्रेनें नियमित रूप से पैसेंजर ट्रेनों के रूप में चलेंगी

मध्य रेल ने सोलापुर-दौंड, सोलापुर-कलबुरगि और दौंड-कलबुरगि के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों को नियमित कर दिया है। ये सेवाएं अब 15 अगस्त 2026 से नए ट्रेन नंबरों के साथ नियमित ट्रेनों के रूप में चलेंगी, जिससे यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी और परिचालन सुचारू होगा। 

मौजूदा विशेष ट्रेन नंबरों को नियमित ट्रेन नंबरों में बदलने की प्रक्रिया इस प्रकार होगी:

विशेष ट्रेन नंबर 01461/01462 अब नियमित ट्रेन नंबर 71434/71433 सोलापुर-दौंड-सोलापुर दैनिक यात्री (डेली पैसेंजर) के रूप में चलेंगी।

विशेष ट्रेन नंबर 01465/01466 अब नियमित ट्रेन नंबर 71435/71436 सोलापुर-कलबुरगि-सोलापुर दैनिक यात्री के रूप में चलेंगी।

ट्रेन सेवाओं का विवरण: 71434/71433 सोलापुर-दौंड-सोलापुर दैनिक यात्री सेवा

ट्रेन नंबर 71434 प्रतिदिन 10:00 बजे सोलापुर से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 16:25 बजे दौंड पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 71433 प्रतिदिन 17:05 बजे दौंड से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:35 बजे सोलापुर पहुंचेगी।

71434/71433 के ठहराव: मोहोल, माधा, कुर्डूवाड़ी, केम, जेउर, केट्टूर और भिगवान

71435/71436 सोलापुर-कलबुरगि-सोलापुर दैनिक यात्री ट्रेन

ट्रेन नंबर 71435 प्रतिदिन 15:10 बजे सोलापुर से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 17:25 बजे कलबुरगि पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 71436 प्रतिदिन 20:40 बजे कलबुरगि से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:20 बजे सोलापुर पहुंचेगी।

71435/71436 के ठहराव: होटगी, अकलकोट रोड, दुधानी और गंगापुर रोड।

संरचना: 10 डेमू (DEMU) कोच

51301/51302 दौंड-कलबुरगि -दौंड फास्ट पैसेंजर सप्ताह में 5 दिन (रविवार और गुरुवार को छोड़कर) चलेगी।

ट्रेन नंबर 51301 सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को 05:00 बजे दौंड से प्रस्थान करेगी और उसी दिन सुबह 11:20 बजे कलबुरगि पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 51302 सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को  20:30 बजे कलबुरगि से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 02:30 बजे दौंड पहुंचेगी।

 51303/51304 दौंड-कलबुरगि -दौंड फास्ट पैसेंजर ट्रेन सप्ताह में 2 दिन (रविवार और गुरुवार को)

ट्रेन नंबर 51303 रविवार और गुरुवार को  05:00 बजे दौंड से प्रस्थान करेगी और उसी दिन सुबह 11:20 बजे कलबुरगि पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 51304 रविवार और गुरुवार को रात 20:30 बजे कलबुरगि से प्रस्थान करेगी और अगले दिन  02:30 बजे दौंड पहुंचेगी।

ट्रेन 51301/51302 और 51303/51304 के लिए ठहराव: भिगवान, केट्टूर, जेउर, केम, कुर्डूवाड़ी, माधा, मोहोल, सोलापुर, टिकेकरवाड़ी, होटगी, अकलकोट रोड, बोरोटी, दुधनी और गंगापुर रोड।

संरचना: 10 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह गार्ड ब्रेक वैन। इन ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

यात्री टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन नंबरों में परिवर्तन पर ध्यान दें।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – CR & RSB

Previous Next

TAGGED